Wednesday, June 29, 2016

SARKARI NAUKRI News - - 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू, जानिए किसकी बढ़ी कितनी सैलेरी 23.5% Badee Salary सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले। सोशल मीडिया पर प्राइवेट कर्मचारियों में रोष व्याप्त

SARKARI NAUKRI   News - 


7वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू, जानिए किसकी बढ़ी कितनी सैलेरी
23.5% Badee Salary
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले।  सोशल मीडिया पर प्राइवेट कर्मचारियों में रोष व्याप्त 


सरकार में सबसे निचले दर्जे में चपरासी अादी को भी वेतन भत्तों के साथ मिनिमम 25 हज़ार प्रति मह तक लाभ , कैसे -
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को २ बच्चों तक को फिलहाल 3000 रुपये प्रति माह ट्यूशन फीस , एल टी सी ( न्यू जॉइनिंग को अाठ साल तक हर साल ), लीव एनकेशमेंट (हर साल 30 ई एल ), महिला कर्मचारियों को ६ माह गर्भावस्था , व 2 वर्ष की चाइल्ड केयर लीव पूर्ण वेतन के साथ

व ऐसे ही तमाम भत्ते  मिलाकर देखा जाए तो कम से कम प्रति माह 25 हजार रुपये प्रति माह बैठते हैं 


सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। फ़िलहाल मोटे तौर पर कहा जा रहा है कि इन सिफारिशों के लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलेरी में 18 से 30 फीसदी का इजाफा हो जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब ये प्रपोजल पीएम ऑफिस ले जाया जाएगा। बता दें कि फाइनेंस मिनिस्ट्री इसे पहले ही मंजूरी दे चुका है और ये 1 जनवरी 2016 से लागू कर दिया गया है।
किसकी कितनी बढ़ी सैलेरी
सिफारिशें लागू हो जाने के बाद केंद्रीय कर्मियों की मिनिमम पे 7000 से बढ़कर 18000 रुपए हो जाएगी। हायर पे बैंड में ये सैलेरी फिलहाल 90 हज़ार रुपए है जो बढ़कर 2,50,000 रुपए हो जाएगी। यानी बेसिक पे में कम से कम 3 गुना टोटल सैलेरी में 23.5 परसेंट और पेंशन में 24 परसेंट इजाफा हो जाएगा।

पे स्केल सिफारिश लागू होने के बाद

7000                         18000

13500                        35400
21000                        56100
46100                        118500
80000                       225000

90000                       250000



रिटायर्मेंट की लिमिट में बदलाव
33 साल की सर्विस या 60 साल की उम्र, जो लिमिट पहले आ जाए रिटायर्मेंट लिया जा सकता है। 30 साल की सर्विस या 55 साल की उम्र के बाद VRS का ऑप्शन मौजूद रहेगा। ग्रेच्युटी लिमिट 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए जबकि डीए लिमिट 50 परसेंट और ग्रेच्युटी लिमिट 25 परसेंट तक बढ़ा दी जाएगी।
HRA में आएगा क्या बदलाव
A, B1, B2 और C के लिए 25 परसेंट जबकि रूरल एरिया के लिए 20 परसेंट हाउस रेंट किया गया। फिलहाल 10 से 30 परसेंट तक हाउस रेंट मिलता है।
मिलिट्री सर्विस पे में बदलाव
सर्विस अफसरों के लिए 6000 से 15500, नर्सिंग अफसरों के लिए 4200 से 10800 जबकि जेसीओ/ओआरएस के लिए 2000 से 52000 रुपए मिलट्री सर्विस पे बढ़ाया गया है। सियाचिन और ऐसे ही दूसरी जगहों पर तैनात सैनिकों के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।
सरकारी खजाने पर बोझ
जनवरी में सरकार ने कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर प्रक्रिया के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। वेतन आयोग ने वेतन-भत्तों तथा पेंशन में 23.55 फीसदी सैलरी की सिफारिश की थी। इससे सरकारी खजाने पर 1.02 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी का करीब 0.7 फीसदी का बोझ पड़ेगा।
पिछले 70 साल में ये है सबसे कम इन्क्रीमेंट
ये पिछले 70 सालों में हुआ सबसे कम इन्क्रीमेंट है। इस वेतन आयोग में एवरेज 16 परसेंट इन्क्रीमेंट हुआ है जबकि छठे कमीशन ने 20 परसेंट इन्क्रीमेंट किया था।



जानिए, क्या हैं अहम सिफारिशें?
- केंद्र के कर्मचारियों की सैलरी 23.5 फीसद बढ़ाई जाए।
- पेंशन में एवरेज 24 फीसद की बढ़ोतरी हो।
- कम से कम बेसिक पे 7 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपए किया जाए।
- सैलरी में सालाना 3 फीसद इन्क्रीमेंट हो। बेसिक पे 16 फीसद और भत्ता 67 फीसद तक बढ़ाने की बात भी कही गई है।
- केंद्र के सभी कर्मचारियों के लिए भी वन रैंक-वन पेंशन। इसके दायरे में 10 साल पहले रिटायर हुए कर्मचारी भी होंगे।
- ग्रैच्युटी की सीमा 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। जब भी डीए 50 फीसद बढ़ेगा, ग्रैच्युटी सीमा 25 फीसद बढ़ेगी।
- सैलरी तय करने के लिए पे बैंड और ग्रेड पे का सिस्टम खत्म।
- 56 तरह के अलाउंस खत्म होंगे, सभी को एक जैसी पेंशन।
- पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए भी शहीद का दर्जा। मिलिट्री सर्विस पे दोगुना होगा। यह सिर्फ आर्मी पर लागू होगा। बाकी पर नहीं।
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,



Thursday, June 9, 2016

UTET : बीएड टीईटी के तल्ख होने लगे तेवर नए सिरे से तैनाती प्रक्रिया शुरू करने के हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश से प्रभावित 1156 बीएड टीईटी चयनित 14 दिनों से शिक्षा निदेशालय में धरने पर

UTET :   

बीएड टीईटी के तल्ख होने लगे तेवर

नए सिरे से तैनाती प्रक्रिया शुरू करने के हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश से प्रभावित 1156 बीएड टीईटी चयनित 14 दिनों से शिक्षा निदेशालय में धरने पर 

Publish Date:Tue, 07 Jun 2016 07:37 PM (IST) | Updated Date:Tue, 07 Jun 2016 07:37 PM (IST)
 
  देहरादून: प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर डीएलएड को भी भर्ती परीक्जागरण संवाददाता, देहरादून: प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर डीएलएड को भी भर्ती परीक्षा में शामिल करते हुए नए सिरे से तैनाती प्रक्रिया शुरू करने के हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश से प्रभावित 1156 बीएड टीईटी चयनित 14 दिनों से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग इस मामले में संयुक्त पीठ में अपील करे और स्थगन आदेश कराने की कोशिश करे ताकि उनका भविष्य बच सके।
विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे बीएड-टीईटी चयनित शिक्षक मोर्चा ने कहा कि तैनाती के बाद सभी शिक्षक पूर्व में कर रहे रोजगार भी छोड़ चुके हैं। इससे उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि दो माह से वे सीएम से लेकर विभाग के तमाम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि 1156 परिवारों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। विभाग इस मामले में एकल पीठ के आदेश पर संयुक्त पीठ में अपील कर उनका भविष्य सुरक्षित कर सकता है। महिला अध्यक्षा मंजू शर्मा ने कहा कि इन परिवारों के सामने बच्चों की फीस तक जमा करने का संकट है। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई कि जल्द इस मामले में संयुक्त पीठ में अपील करें। इस मौके पर हेम उपाध्याय, प्रकाश खैनाल, प्रदीप पाठक, आशा राणा, संगीता जुगरान, सुभूति, सीमा देलवी, अनुपमा, लता, रजनी चौहान, बुद्धि सिंह, गोविंद, हरवीर, सुनीता, किरनबाला, गीता आदि मौजूद थे।


sabhar : जागरण 

Uttrakhand TET | UTET  / टीईटी Teacher Eligibility Test Updates / Recruitment News